फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बरेली में सेंट्रल एक्सरसाइज की टीम ने गगन गुटखा पर मारा छापा, दुकान और घर में नहीं मिला स्टॉक

Mon, 09 Aug 2021 11:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में सेंट्रल जीएसटी टीम ने गगन गुटखा के डिस्ट्रीब्यूटर के प्रतिष्ठान और घर पर छापा मारा। दुकान और घर में स्टॉक नहीं मिला। टीम ने करीब पांच घंटे तक कार्रवाई की।
विज्ञापन
गगन गुटखा पर छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में सेंट्रल जीएसटी टीम ने गगन गुटखा के डिस्ट्रीब्यूटर रामसेवक भारद्वाज के प्रतिष्ठान और घर पर छापा मारा। दोनों ही जगह स्टॉक नहीं मिला। टीम ने करीब पांच घंटे तक कार्रवाई करके वापस लौट गई। अब कंपनी से पता चलेगा गगन डिस्ट्रीब्यूटर को कितना स्टॉक नंबर एक में भेजा। 
विज्ञापन


घर से टीम को दस लाख रुपये भी मिले हैं। इन रुपयों का क्या हुआ, इसका अभी पता नहीं चल सका है। सोमवार दोपहर करीब दो बजे सेंट्रल जीएसटी के विजीलेंस के इंस्पेक्टर रितेश शर्मा, इंस्पेक्टर अंशुमान सिंह आदि अधिकारियों ने गगन गुटखा के प्रोपराइटर रामसेवक भारद्वाज के घर छापा मारा। 

रामसेवक इन दिनों जागेश्वर गए हुए हैं। टीम आने की सूचना मिलने पर उसके भाई अमित भारद्वाज पहुंच गए। उन्होंने टीम का विरोध किया। सूचना मिलते ही राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष व्यापारी विशाल मेहरोत्रा, अरविंद अग्रवाल, जीतू देवनानी, भाजपा नेता आदेश प्रताप सिंह आदि पहुंच गए। उन्होंने इस तरह टीम के आने का विरोध किया।
विज्ञापन


विशाल मेहरोत्रा ने कहा कि टीम को पूरा सहयोग किया जाएगा, लेकिन टीम व्यापारी का उत्पीड़न नहीं करेगी। इसके बाद टीम ने घर में बैठकर सभी रिकॉर्ड चेक किए। करीब तीन घंटे तक टीम कार्रवाई करती रही। इसके बाद कुतुबखाना स्थित डिस्ट्रीब्यूटर की दुकान पर पहुंची। दुकान बंद होने से एक होटल के कमरे में बैठकर कागज चेक गए। 
विज्ञापन

टीम ने घर और दुकान खाली होने की रिपोर्ट भी भेज दी। अब मंगलवार को गोदाम चेक किया जाएगा। शाम करीब सात बजे टीम कार्रवाई करके वापस करके लौट गई। चाबी न होने से नहीं चेक हो सका गोदाम गोदाम की चाबी रामसेवक भारद्वाज के पास है। सोमवार होने की वजह से वह जागेश्वर धाम गए हुए थे। छापे की सूचना मिलते ही वह बरेली चल दिए हैं।

उनके भाई अमित भारद्वाज ने बताया कि उनके आते ही मंगलवार को टीम को गोदाम चेक कराया जाएगा। जिसके बाद ही वास्तविकता सामने आएगी। दस रुपये खेती और अन्य चीजों के निकले सेंट्रल जीएसटी की टीम को डिस्ट्रीब्यूटर के घर से दस लाख रुपये मिले। इसका क्या हुआ है, यह पता नहीं चला है।
फिलहाल परिजनों का कहना है कि यह रुपये खेती बेचकर और अन्य चीजों के हैं। लॉक डाउन में दुकान बंद होने से घर से ही कारोबार चल रहा है। लोग घर से गुटखा और अन्य चीजें खरीदते है।

टीम के आने की सूचना पर सिगरेट-गुटखा की दुकानें हुई बंद सेंट्रल जीएसटी की टीम ने कुतुबखाना स्थित दुकान पर छापा मारा। यह सूचना जैसे ही कुतुबखाना पर सिगरेट गुटखा बेचने वाले दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने तुंरत ही अपनी दुकानें बंद कर दी। केवल पान बेचने वालों की ही दुकानें खुली रही। टीम करीब सात बजे तक रही, तब तक दुकानें नहीं खुली थी।

आज केवल कागज चेक किए हैं। यह कानपुर स्थित कंपनी से उन्होंने कितना स्टॉक भेजा है। स्टॉक चेक होने के बाद पता चलेगा कितना स्टॉक कच्चे बिल पर आया है।-रितेश शर्मा, विजीलेंस इंस्पेक्टर, सेंट्रल जीएसएटी विभाग
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें