फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई टीम ने किसानों के दर्ज किए बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। 9 साल पहले धान खरीद में हुई घपलेबाजी के मामले में शासन स्तर से सीबीआई की जांच कराई जा रही है। इस मामले में 2 दिन पूर्व सीबीआई की टीम ने पूरनपुर क्षेत्र में कई लोगों के बयान भी दर्ज किए। इसके अलावा लखनऊ में राइस मिलर को बुलाकर भी उनके बयान नोट किए हैं। हालांकि इस मामले पर प्रशासनिक अफसर चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2012-13 में भारतीय खाद्य निगम के कबीरगंज क्रय पर धान खरीद वर्ष 2012-13 भारतीय खाद्य निगम ने जिले में नवग्रह केंद्र स्थापित किए थे। इसमें एक क्रय केंद्र ट्रांस शारदा क्षेत्र के कबीरगंज में भी स्थापित किया गया था। कबीरगंज क्रय केंद्र पर 20,020 क्विंटल खरीद दर्शाई गई थी। इस मामले की जांच शासन स्तर पर की गई थी शिकायत में कहा गया था कि ट्रांस शारदा क्षेत्र में एक दना धान नहीं है पूरा गन्ने का क्षेत्रफल है फिर भला धान किन किसानों का खरीदा गया। इस मामले में क्रय केंद्र इंचार्ज अशोक कुमार और क्रय केंद्र के ठेकेदार बीएस गिल पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। शिकायत पर शासन स्तर से फर्जी धान खरीद के मामले में सीबीआई जांच करने के आदेश दिए थे। सप्ताह भर पहले सीबीआई के अधिकारियों ने पूरनपुर के दो राइस मिल मालिकों को लखनऊ बुलाकर उनके बयान दर्ज किए। इसके बाद रविवार को सीबीआई की टीम हजारा थाना क्षेत्र के कबीरगंज पहुंची और वहां धान बेचने वाले किसानों की तलाश की लेकिन उन्हें कोई किसान नहीं मिला। टीम ने कस्टम मिलिंग करने वाले कई अन्य राइस मिल मालिकों के बयान भी दर्ज किए हैं। दो दिन तक क्षेत्र में डेरा डालने के बाद सीबीआई वापस मुख्यालय लौट गई है। हालांकि इस मामले में जिले के प्रशासनिक अफसर चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें