फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कैट आई धंसीं, पट्टियां घिसीं, रिफ्लेक्टर के बिना दौड़ रहे ट्रक-ट्रैक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
- राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क सुरक्षा के उपायों की अनदेखी बन सकती है बड़े हादसे का सबब
विज्ञापन


बरेली। घने कोहरे के बीच राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा के उपायों की अनदेखी बड़े हादसों का सबब बन सकती है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को कोहरे के बीच गन्ना लादे हुए ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली रिफ्लेक्टर के बगैर ही फर्राटा भरते दिखे। जगह-जगह संकेतक भी खराब मिले। अवैध कट, टूटे डिवाइडर, घिसी हुई सफेद पट्टी और धूल-मिट्टी में दबी कैट आई (सड़क पर ब्लिंक करने वाली लाइटें) सड़क सुरक्षा के दावों पर सवाल उठा रही हैं।

बरेली-पीलीभीत हाईवे पर नवाबगंज क्षेत्र में रिफ्लेक्टिव पेटिंग की स्थिति खराब है। संकेतक बने हुए हैं, पर कैट आई धूल-मिट्टी में दब गई हैं। रिछोला गांव से नदी तक लगभग दो किलोमीटर लंबे डिवाइडर बने हैं, लेकिन दुकानदारों ने उसे जगह-जगह तोड़कर रास्ता बना लिया है। इसी तरह बाइपास मार्ग पर भी कई जगह अवैध कट बने हैं।
विज्ञापन


बरेली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर फरीदपुर बड़ा बाइपास पर अवैध कट बना दिया गया है। इससे हादसे का खतरा बना हुआ है। सड़क पर कई जगह सफेद पट्टी भी नहीं है और ज्यादातर ट्रैक्टर-ट्राॅली बगैर रिफ्लेक्टर के ही चलते हैं। मीरगंज क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर रिफ्लेक्टिव पेंटिंग घिस गई है। संकेत चिह्न बने हुए हैं, लेकिन अंधेरे में दिखाई नही देते। कुल्छा गांव के पास संकेतक खराब है। रिफ्लेक्टर के बिना ही गन्ना लदे ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की दौड़ यहां बेहद सामान्य बात है।
फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में हाईवे के कट पर एक ही ओर संकेतक लगा है। उनासी चौराहे और गांव थानपुर के पास बनाए गए अवैध कट से वाहन चालक धड़ल्ले से गुजरते हैं। फतेहगंज पूर्वी में शाहजहांपुर सीमा के पास सफेद पट्टी गायब है। फतेहगंज पूर्वी से लेकर टिसुआ, पचोमी फ्लाईओवर पर लगीं हाईमास्ट लाइटें नहीं जलतीं। नैनीताल रोड पर शाहगढ़ तिराहा, डिग्री कॉलेज, रिछा स्टेशन के सामने तक कैट आई नहीं हैं। संकेतक गायब हैं। ब्यूरो
कोहरे में इन बातों का रखें ध्यान

- वाहन की हेडलाइट (लो बीम) पर रखें और फॉग लाइट जलाकर रखें। हाई बीम का प्रयोग न करें।

- गति सामान्य से कम रखें और अचानक ब्रेक न लगाएं। आगे चल रहे वाहन से पर्याप्त दूरी हो।
- सड़क किनारे लगे रिफ्लेक्टर और लेन मार्किंग पर ध्यान दें। मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें।

- शीशा साफ रखें। वाइपर और डिफॉगर ठीक से काम कर रहे हों।
- घना कोहरा हो तो सुरक्षित स्थान पर वाहन को रोककर इंतजार कर लें।

178 वाहनों पर लगवाए रिफ्लेक्टिव टेप
ट्रैफिक पुलिस और सिविल पुलिस ने बुधवार को अभियान चलाकर नेशनल हाईवे पर चार पहिया वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टिव टेप लगाया। एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान ने बताया कि फरीदपुर, सीबीगंज, बहेड़ी और मीरगंज थाना क्षेत्र में 178 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य मालवाहकों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए हैं। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन


बरेली-सीतापुर हाइवे पर सर्वे कर रिफ्लेक्टिव पेंटिंग, कैट आई, संकेतकों को दुरुस्त कराया जा रहा है। हाईवे पर वाहन अनावश्यक न खड़े हों, इसके लिए स्थानीय पुलिस व प्रशासन की मदद ली जा रही है। - नवरत्न, प्रोजेक्टर डायरेक्टर, एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें