फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अधिक मूल्य पर खाद बेची तो एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले में खाद का अभाव नहीं है। इसके बावजूद यदि थोक एवं फुटकर विक्रेताओं ने निर्धारित मूल्य से अधिक पर खाद बेची या उसके साथ किसी अन्य उत्पाद की टैगिंग की तो उसके विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराएंगे। जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी ने खाद विक्रेताओं को यह चेतावनी जारी की है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में 4,31,311 बैग यूरिया और 3,15,280 बोरी फॉस्फेटिक उर्वरक (एनपीके व डीएपी) मौजूद है। जिले की सभी 142 सहकारी समितियों पर भी पर्याप्त स्टॉक है। इसके बाद भी यदि किसी किसान को खाद नहीं मिल पा रही है तो वह कंट्रोल रूम के नंबर 9149193451 पर कॉल कर लें। कोई विक्रेता मनमानी कर रहा है तो भी कंट्रोल रूम के नंबर पर कॉल कर जानकारी दें। कंट्रोल रूम के अलावा किसान उनके मोबाइल नंबर 7839882599 पर भी कॉल कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें