नवाबगंज। लखनऊ से शुरू हुई समाजवादी पार्टी की सामाजिक न्याय यात्रा लखीमपुर के रास्ते जनपद पीलीभीत होते हुए नवाबगंज आई। यहां सपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल नेताओं का स्वागत किया। यहां आयोजित जनसभा में पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने कहा कि सामाजिक न्याय के लिए जातिगत जनगणना आवश्यक है। केंद्र सरकार विपक्ष के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का इस्तेमाल कर उसके नेताओं को जेल भेज रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों ने देश और प्रदेश में विकास तो नहीं किया, उल्टे जनता को धार्मिक आधार पर बांटकर दिया है। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। यात्रा के प्रभारी और नूरपुर (बिजनौर) के विधायक राम अवतार सिंह सैनी ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर जातिगत जनगणना को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने का आह्वान किया। कहा कि भाजपा धार्मिक उन्माद फैलाकर फिर सत्ता हासिल करना चाहती है। देश का युवा बेरोजगार घूम रहा है। पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष अनिल गंगवार, नगर पंचायत सैंथल के चेयरमैन कंवर एजाज शानू, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख पुरुषोत्तम गंगवार, तेज प्रकाश गंगवार, शेर सिंह गंगवार, वीरपाल गंगवार, प्रवीन गंगवार उर्फ टीटू, हरीश गंगवार, मुन्ना गंगवार आदि मौजूद रहे।
आंवला पहुंचने पर यात्रा का किया स्वागत
आंवला। शाम सात बजे आंवला पहुंची सामाजिक न्याययात्रा का रेलवे स्टेशन रोड पर एक बरातघर में स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप व संचालन विधानसभा प्रभारी इंद्रपाल सिंह यादव ने किया। पालिका चेयरमैन सैयद आबिद अली ने आभार जताया। इस दौरान पूर्व विधायक आरके शर्मा, अगम मौर्य, वीडी वर्मा, संजय अग्रवाल बौबी, शब्बीर अहमद, पप्पू यादव पूर्व प्रधान, दयाराम मौर्य, अफसर खां, मो. समर, आकिल अली, रईस अहमद, चमन सिंह यादव आदि मौजूद रहे। संवाद