फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शोहदों ने दंपती को पीटा, महिला को प्लेटफार्म पर पटका

Sat, 18 Nov 2023 01:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
बिशारतगंज रेलवे स्टेशन पर घायल महिला, पकड़े गए दोनों शोहदें
विज्ञापन
बिशारतगंज। अपने चार बच्चों के साथ बिशारतगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म बैठी महिला से दो शोहदों ने अभद्रता कर दी। टिकट लेकर लौटे पति को महिला ने बताया तो विरोध जताया। इस पर शोहदों ने दंपती को पीटना शुरू कर दिया। महिला को प्लेटफार्म पर पटक दिया, जिससे उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। वहां मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे।
विज्ञापन

इसी बीच अलीगढ़ से बरेली जा रही पैसेंजर ट्रेन आ गई। ट्रेन से उतरे युवकों ने पति-पत्नी को बचाया और शोहदों को दबोच लिया। इसके बाद उनकी जमकर मजामत की । हंगामा होता देख मौके पर पहुंचे आरपीएफ के सिपाही जितेंद्र कुमार ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। घायल महिला को मझगवां सीएचसी भेजा गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जनपद बदायूं के थाना दातागंज के गांव डहरपुर निवासी भूरेलाल कश्यप ने बताया कि वह हिमाचल प्रदेश के निदौंन में रहकर खेती करते हैं। दिवाली पर परिवार के साथ गांव आए थे। अब वापस हिमाचल जाने के लिए शुक्रवार शाम बिशारतगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। पत्नी व चारों बच्चों को प्लेटफार्म पर बैठाकर वह टिकट लेने चले गए। पीछे से आए दो लड़के पत्नी से अभद्रता करने लगे। अलीगंज के गांव जोगीठेर निवासी दोनों आरोपियों को आरपीएफ ने कार्रवाई के लिए जीआरपी बरेली को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें