फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भमोरा के युवक पर गोली चलाने के आरोपियों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात। दूध की एक फैक्टरी के क्वालिटी कंट्रोलर व भमोरा निवासी शोभित पर गोली चलाने के मामले में पांच से छह अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, घायल क्वालिटी कंट्रोलर की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन


भमोरा थाना क्षेत्र के गांव रामपुर काकर निवासी शोभित एक दूध फैक्टरी के पीलाकुंड स्थित प्लांट में क्वालिटी कंट्रोलर के पद पर तैनात हैं। शोभित प्लांट परिसर में बने आवास में रहते हैं। बृहस्पतिवार देर रात शोभित फैक्टरी में तैनात बुलंदशहर निवासी सुपरवाइजर कपिल के साथ बाइक से क्षेत्र के एक गांव में दूध का सैंपल चेक करने गए थे। लौटते समय दोनों हादीपुर चौराहे के पास अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। सीने और गले में छर्रे लगने से शोभित घायल हो गए। हालांकि मुरादाबाद के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। हालत में सुधार बताया जा रहा है।
सीओ अवध भान भदोरिया ने बताया कि मामले में घायल शोभित के भाई सुमित उपाध्याय की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें