फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 15 वर्षों बाद पंचायत भवन से हटाया कब्जा

विज्ञापन
पंचायत भवन से अवैध कब्जा हटबाती पुलिस प्रशासन की टीम
विज्ञापन
मीरगंज। विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत नथपुरा में 15 वर्ष बाद पुलिस और प्रशासन ने पंचायत भवन से अवैध कब्जा हटवा लिया है। कब्जेदार अनुसूचित जनजाति का परिवार एक दिन पूर्व ही पलायन का बोर्ड व ताला लगाकर कहीं गायब हो गया।
विज्ञापन


गांव नथपुरा में सरकारी सार्वजनिक पंचायत भवन बना हुआ है, जिस पर गांव के अनुसूचित जनजाति के कल्लू ने 15 वर्ष पहले कब्जा कर लिया था। मामला एसडीएम के न्यायालय में पहुंचा तो दो वर्ष पूर्व 17 नवंबर को कल्लू को पंचायत भवन से बेदखल करने का आदेश पारित किया गया। कल्लू ने एसडीएम के आदेश को उच्च न्यायालय इलाहाबाद में चुनौती दी, लेकिन हाईकोर्ट ने पिछले साल 17 जनवरी को उसकी याचिका खारिज कर दी। तहसील प्रशासन ने उसे 80 वर्ग मीटर जमीन का आवासीय पट्टा कर दिया, लेकिन वह कब्जा छोड़ने को तैयार नहीं हुआ। 17 मई को यह मामला डीएम के समक्ष संपूर्ण समाधान में आया, तब डीएम ने एसडीएम को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए थे।
शनिवार को एसडीएम तृप्ति गुप्ता सीओ मीरगंज अंजनी कुमार तिवारी, बीडीओ भगवान दास पुलिस और राजस्व टीम के साथ पहुंचीं, लेकिन कल्लू पंचायत भवन पर पलायन का बोर्ड व ताला लगाकर परिवार सहित भाग गया। पुलिस और प्रशासन की टीम ने पंचायत भवन के ताले को तोड़कर उसका सामान कल्लू के छोटे भाई की पत्नी को सुपुर्द कर दिया है। संवाद
विज्ञापन



बिना जांच किए मिला बिजली कनेक्शन
कल्लू को बिना जांच किए बिजली कनेक्शन पंचायत भवन में दे दिया गया। इसको कल्लू का परिवार उपयोग में ला रहा था। कार्रवाई के बाद बिजली कनेक्शन से पर्दा उठा तो लोगों ने प्रश्न चिह्न लगाए। बताया जा रहा है कि इन बिलों का भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें