फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भाजपा जिला महामंत्री की स्कॉर्पियो समेत दो कारें चोरी, सीसीटीवी कैमरे में ले जाते दिखा चोर

Thu, 08 Feb 2024 09:52 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में चोरों ने एक रात में अलग-अलग जगहों से दो कारें चोरी कर लीं। दोनों मामलों में सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में स्कार्पियो ले जाते दिखा चोर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में कार चोरों ने लोगों की नाक में दम कर रखा है। बेखौफ चोरों ने घरों के बाहर खड़ीं दो कारों को चोरी कर लिया। दोनों मामलों में सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


भाजपा के जिला महामंत्री वीरपाल सिंह दुर्गानगर में रहते हैं। वह जिस कार से चलते हैं, वह उनके बड़े भाई जितेंद्र पाल सिंह के नाम पर है। जितेंद्र पाल सिंह ने बारादरी थाने में रिपोर्ट कराई कि रात में चोर उनकी कार चुरा ले गए। इसकी फुटेज भी उन्होंने पुलिस को दी। 

कैंट क्षेत्र के सदर बाजार निवासी सतवंत सिंह चड्ढा अपनी बहन की मौत पर पंजाब गए हुए हैं। उनके घर के बाहर से बुधवार तड़के छह बजे उनकी सफेद रंग की कार चोरी हो गई। यह घटना भी सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि चोर दूसरी गाड़ी से आए थे। कार में करीब 72 हजार रुपये भी रखे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें