फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रांसफार्मर के पास जली अवस्था में पड़ा मिला युवक का शव, करंट लगने से मौत की आशंका

Tue, 29 Aug 2023 05:24 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

भोजीपुरा निवासी युवक शहर में एक मकान में किराये पर रहता था। सोमवार रात उसका शव एजाजनगर गौंटिया में ट्रांसफॉर्मर के पास पड़ा मिला। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में एजाज नगर गौंटिया के पास एक युवक का शव सोमवार आधी रात के बाद ट्रांसफार्मर के पास पड़ा मिला। युवक बुरी तरह करंट से झुलसा गया था। युवक का शव पड़ा होने की जानकारी मिलने पर थोड़ी ही देर में काफी भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। 

विज्ञापन


मंगलवार सुबह युवक की पहचान 28 वर्षीय धर्मेंद्र के रूप में हुई। वह भोजीपुरा का निवासी था। बारादरी इलाके में किराये पर रहकर दाल व मसालों की फेरी लगाता था। 

उसकी शादी डेढ़ साल पहले भमोरा के चांदपुर गांव निवासी नीतू से हुई थी। घटना को लेकर असमंजस बना हुआ है कि यह हादसा है या फिर धर्मेंद्र ने खुद ही हाथों से तार पकड़कर खुदकुशी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें