शराब पर छूट के चलते एकता नगर स्थित एक शराब की दुकान पर शाम चार बजे शराब खरीदने वालों की लंबी कतार लगी हुई थी। इसी दौरान एक एसआई दुकान पर पहुंचा और लाइन को तोड़ते हुए आगे निकल गया। जबरन शराब की मांग की तो वहां पर मौजूद ग्राहक उससे भिड़ गए।
ये भी पढ़ें- हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी: एक साल पहले हुई घटना ने पिता को बनाया चार बच्चों का कातिल!, साफ नजर आती थी ये हरकत
वह लगातार कहता रहा कि स्टाफ से है, पहले उसे मिलेगी। आखिर में शराब की दुकान पर आधे पौने दाम देकर शराब की पेटी लेकर एसआई अपने साथी के साथ स्कूटी पर बैठकर रवाना हो गया। यहां बताते चले कि सत्र खत्म होने वाला है और एक पेटी के साथ एक पेटी फ्री के चलते शराब की हर दुकान पर भीड़ लगी हुई है।
देशी हो या विदेशी सभी पर चल रहा है डिस्काउंट
देशी हो या विदेशी सभी शराब की दुकानों पर डिस्काउंट चल रहा है। इसमें 50 रुपये से लेकर 200 रुपये तक के डिस्काउंट टेट्रा पैक से लेकर बड़े साइज की पैक पर दिए जा रहे हैं। बीयर में भी इसी तरह 20 फीसदी तक की छूट चालू है।