फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते के झगड़े की खुन्नस में व्यापारी को गोली मारी

Tue, 06 Mar 2018 01:03 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

भूड़ इलाके में पखड़िया नाथ मंदिर के पास रहने वाले व्यापारी शिव शंकर सक्सेना उर्फ शिब्बू (75) को सोमवार सुबह एक भाजपा नेता के छोटे भाई संजीव सक्सेना ने सिर में गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मिशन अस्पताल में भर्ती व्यापारी की हालत गंभीर है। दिनदहाड़े फायरिंग के बाद इलाके में दहशत है। 

विज्ञापन

परिवार के लोगों के मुताबिक आरोपी के दो पालतू कुत्तों द्वारा फैलाई जाने वाली गंदगी का विवाद लंबे समय से चला आ रहा है। इसी विवाद में सोमवार सुबह व्यापारी को गोली मारी गई।
मोहल्ले के लोगों के मुताबिक शिब्बू अपने घर के दरवाजे पर खड़े थे। सोमवार सुबह संजीव सक्सेना और उसके बड़े भाई अशोक उर्फ बबलू वहां पहुंचे। 12 बोर के तमंचे से शिब्बू पर फायरिंग की गई। शिब्बू के सिर में छर्रें लगने के बाद वह वहीं गिर पड़े। दोनों आरोपी घटनास्थल से भाग निकले।
विज्ञापन

शिब्बू के बड़े बेटे सत्येंद्र चंद ने अशोक उर्फ बबलू और संजीव सक्सेना के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन दोनों फरार बताए गए। वहीं दोपहर में आरोपी संजीव सक्सेना ने प्रेमनगर थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। इससे पहले आरोपी के परिवार को लोगों ने घर में कैद कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें