फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किसान के मकान की छत पर चढ़ा सांड, वीडियो में देखें कैसे उतारा गया नीचे

Sun, 05 Nov 2023 02:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

आंवला क्षेत्र के मजरा मानपुर गांव में शनिवार रात एक सांड मकान की छत पर चढ़ गया। किसान ने ग्रामीणों की मदद से उसे नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सुबह मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से जेसीबी के जरिए सांड को नीचे उतारा।
विज्ञापन
छत पर चढ़ा सांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिले में छुट्टा पशु लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के आंवला विधानसभा क्षेत्र के लोग भी इस समस्या से अछूते नहीं हैं। शनिवार रात ग्राम पंचायत कुंवरपुर के मजरा मानपुर गांव में एक सांड मकान की छत पर चढ़ गया। सांड को नीचे उतारने में लोगों के पसीने छूट गए। रविवार सुबह पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद जेसीबी के जरिए सांड़ को छत से नीचे उतारा गया। 

विज्ञापन


मझगवां ब्लाक की ग्राम पंचायत कुंवरपुर के मजरा मानपुर गांव निवासी किसान रामकिशोर लोधी का मकान है। मकान के एक हिस्से में पालतू पशु बंधते हैं। शनिवार रात एक सांड पालतू पशुओं के बीच आ गया। वह सीढ़ियों से मकान की छत पर चढ़ गया। आहट होने पर किसान की नींद खुली तो छत पर सांड को देख उनके होश उड़ गए। जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीण जुट गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सांड को नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह हमलावर हो गया। इसके चलते ग्रामीणों की हिम्मत टूट गई। सुबह तक कामयाबी न मिलने पर डायल 112 पर कॉल की गई। पुलिस मौके पर पहुंची। गांव प्रधान सत्यप्रकाश लोधी ने बताया कि सूचना पर आंवला थाने के एसआई करतार सिंह, लेखपाल पंकज सक्सेना व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने जेसीबी की मदद से सांड को छत से नीचे उतारा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें