फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: छेड़खानी के मामले में पुलिस ने कराया समझौता, फिर शोहदे ने की शर्मनाक करतूत, सदमे में आई छात्रा

Sun, 05 Nov 2023 02:23 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

सीबीगंज क्षेत्र में छेड़खानी के मामले में पुलिस ने समझौता करा दिया, जिससे आरोपी के हौसले और बुलंद हो गए। कुछ दिनों बाद उसने छात्रा के आपत्तिजनक फोटो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाल दिए। छात्रा के पिता ने एसएसपी से पूरे मामले की शिकायत की। तब जाकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में किराये पर रह रहे गोंडा के मजदूर ने छात्रा से छेड़खानी कर दी। छात्रा के पिता ने शिकायत की तो उसने छात्रा के फोटो आपत्तिजनक बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिए। एसएसपी के निर्देश पर सीबीगंज थाना में मजदूर और ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


सीबीगंज क्षेत्र के गांव की पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है। नाबालिग बेटी उनके साथ रहती है। छह माह पहले परसाखेड़ा का ठेकेदार शिवपूजन गोंडा जिले के ऊमरी बेगमगंज निवासी मुरली को सोया फैक्टरी में मजदूरी के लिए बरेली लाया था। दोनों ही सीबीगंज में किराये के मकान में रहते हैं। उनकी बेटी जब स्कूल जाती थी, तो मुरली उससे छेड़खानी करता था। बेटी ने इस बारे में बताया तो उन्होंने थाने में तहरीर दी। सीबीगंज थाना पुलिस ने कार्रवाई न करके दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।

ये भी पढ़ें- Girl Suicide: संपूर्णानगर में आरोपी जोहिद की दुकान पर चला बुलडोजर; पढ़ें किशोरी की मौत के बाद अब तक क्या हुआ
विज्ञापन


कुछ दिन तक मुरली शांत रहा। अब उसने फिर से छेड़खानी शुरू कर दी है। छात्रा को बदनाम करने के लिए आरोपी ने इंस्टाग्राम पर उसके फोटो एडिट करके अपलोड कर दिए। यह फोटो जब उनकी बेटी ने देखे तो वह सदमे में आ गई। उन्हें डर है कि कहीं उनकी बेटी कोई गलत कदम न उठा ले। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

शोहदों ने छात्रा पर की टिप्पणी
प्रेमनगर थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी किशोरी पर शोहदों ने आपत्तिजनक टिप्पणी की। किशोरी के भाई ने विरोध किया तो उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। प्रेमनगर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

किशोरी ने बताया कि वह घर के दरवाजे पर खड़ी थी, तभी मोहल्ले के चार युवक उस पर टिप्पणी करने लगे। उसके भाई ने विरोध किया तो उन्होंने उस पर हमला कर दिया और मां के साथ अभद्रता की। यह शोहदे अक्सर उसके घर के बाहर खड़े रहते हैं और कोचिंग जाते समय रास्ते में पीछा करते हैं। किशोरी ने प्रेमनगर थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें