फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा ने शहर से ब्रह्मानंद, नवाबगंज से यूसुफ और फरीदपुर से शालिनी को दिया टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बहुजन समाज पार्टी ने सोमवार देर रात 11:45 बजे फरीदपुर, नवाबगंज और शहर सीट से अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी। आंवला सीट पर प्रत्याशी बदल दिया है। यहां से पहले भाजपा छोड़कर आए लक्ष्मण प्रसाद लोधी को टिकट दिया गया था, लेकिन सोमवार को सपा से आए साजिद अली खां के नाम की घोषणा की गई है। बसपा ने फरीदपुर में भी सपा छोड़कर आईं शालिनी सिंह को टिकट दिया है, जबकि शहर ब्रह्मानंद शर्मा और नवाबगंज से मोहम्मद यूसुफ खान को चुनाव मैदान में उतारा है।
विज्ञापन

बसपा के अब जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी तय हो गए हैं। सोमवार को चार सीटों शहर, आंवला, फरीदपुर और नवाबगंज से प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई, जबकि पांच सीटाें बहेड़ी, मीरगंज, बिथरी चैनपुर, भोजीपुरा और कैंट सीट से प्रत्याशी पहले ही घोषित हो चुके हैं। बहेड़ी से आसेराम गंगवार, मीरगंज से भानुप्रताप सिंह गंगवार, बिथरी चैनपुर से आशीष पटेल, भोजीपुरा से योगेश पटेल और कैंट सीट से अनिल वाल्मीकि चुनाव मैदान में हैं। बसपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह ने बताया कि आंवला सीट पर बदलाव किया गया है। इसके अलावा बाकी सभी सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। पार्टी सभी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें