फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बरेली में बीड़ी न देने पर लोडर चालक की निर्मम हत्या, आरोपी ने फावड़े से किए ताबड़तोड़ प्रहार, गिरफ्तार

Tue, 09 Sep 2025 06:32 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में सोमवार रात सनसनीखेज वारदात हुई। क्षेत्र के ठिरिया निजावत खां में लोडर चालक की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला है कि आरोपी ने बीड़ी के लिए वारदात को अंजाम दिया है। 
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस, मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के ठिरिया निजावत खां में सेक्टर रोड पर लोडर से रेता-बजरी ढोने वाले अब्दुल हामिद (53 वर्ष) की सोमवार रात फावड़ा मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। सीसीटीवी फुटेज से हत्या की पुष्टि हुई। आरोपी के भागने का पता चला। कुछ देर में उसे गिरफ्तार कर लिया। चर्चा है कि घटना से पहले आरोपी बीड़ी मांग रहा था। हामिद ने मना कर दिया, जिस पर आरोपी ने हत्या कर दी।
विज्ञापन

 

एसपी सिटी और सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला
कैंट थाने के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के गांव उड़ला जागीर निवासी अब्दुल हामिद (53) ठिरिया निजावत खां में जावेद खां की बिल्डिग मैटेरियल की दुकान से रेता-बजरी लोगों के घरों तक पहुंचाते थे। वह अपने बेटे नदीम के साथ सोमवार रात साढ़े आठ बजे किसी के घर पर रेता डालकर आए थे। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर युवती पर हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल


 

मृतक अब्दुल हामिद का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
फावड़े से किए ताबड़तोड़ प्रहार 
पुलिस के मुताबिक बेटा नदीम जावेद खां को रेता के रुपये देने दुकान में गया था। वह बाहर खड़े थे। तभी वहां आए ठिरिया निजावत खां के शहरोज ने हामिद से बीड़ी मांगी। मना किया तो गाली-गलौज करते हुए उसके लोडर में पड़े फावड़े से अब्दुल हामिद के सीने पर ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी। जावेद खां और नदीम, अब्दुल हामिद को पास के निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटनास्थल पर जांच करती फॉरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि पुलिस परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज करेगी। जांच में पता चला है कि घटना से पहले आरोपी शहरोज ने हामिद से बीड़ी मांगी थी। वह नशे का आदती है। उसकी शादी भी नहीं हुई है। मृतक की पत्नी शाहजहां ने किसी रंजिश से इन्कार किया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें