सुभाषनगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ निवासी युवक हिमांशु शंखधार का शव क्षत-विक्षत हालत में रेलवे लाइन पर पड़ा मिला था। परिजनों ने शव की शिनाख्त की। मृतक के भाई ने बताया कि एक युवती से हिमांशु का प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के भाई ने ही हिमांशु की हत्या की है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बरेली के थाना किला क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर मिले शव की पहचान के साथ ही नया खुलासा हुआ है। प्रेमिका के भाइयों ने युवक की सुनियोजित तरीके से हत्या की थी। मृतक के भाई ने लड़की के भाई समेत तीन नामजद और अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सुभाषनगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ निवासी प्रियांशु शंखधार ने बताया कि किला थाने से उन्हें सूचना मिली कि उनके बड़े भाई हिमांशु शंखधार का शव बाकरगंज रेलवे क्रॉसिंग के आगे ट्रैक पर पड़ा है। लोगों ने उन्हें बताया कि उनके भाई के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। यह भी बताया कि हिमांशु के संबंध आरोपी की बहन से थे।
इसी रंजिश में शुक्रवार रात आरोपियों ने हिमांशु से मारपीट की। पड़ोसियों ने बचाने की कोशिश की थी लेकिन आरोपी उसे खींच ले गए थे। आरोपियों ने मोहल्ले में पांच फायर कर दहशत भी फैलाई। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
प्रियांशु ने बताया कि आरोपियों ने हिमांशु की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया ताकि लोग हादसा समझें। आरोपी प्रेम प्रसंग के चलते उनके भाई को कई बार धमकी भी दे चुके थे। घटना के संबंध में इंस्पेक्टर किला राजीव कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली है।