फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रंजिश में साले ने की थी बहनोई की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
क्योलड़िया। थाना क्षेत्र के गांव माधोपुर में चरन सिंह की कार से कुचलकर हुई हत्या का खुलासा पुलिस ने किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी उसके साले विमल सिंह को गिरफ्तार किया तो उसने बहन को दो बार ले जाने व शादी करके गांव में ही रखने की रंजिश को हत्या की वजह बताया। कहा कि गांव में काफी बेइज्जती हो रही थी, इसलिए उसने बदला लिया।
विज्ञापन

एक अगस्त की रात हुई चरन सिंह की हत्या में पीड़ित पक्ष ने गांव निवासी पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। मंगलवार सुबह थाना प्रभारी राजबली सिंह ने पुलिस टीम के साथ आरोपी विमल सिंह को कार सहित गिरफ्तार कर लिया। विमल सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन को वर्ष 2022 में चरन सिंह का बेटा संजय अपने साथ ले गया था। उसने रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने संजय सिंह को जेल भेज दिया। चूंकि बहन उस वक्त नाबालिग थी तो उसे परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।
कुछ दिनों बाद संजय सिंह जेल से छूटकर घर आया। उसकी बहन के बालिग होते ही संजय उसे दोबारा अपने साथ ले गया। दोनों ने न्यायालय में पेश होकर शादी कर ली।
विज्ञापन

विमल ने बताया कि बहन की मनमर्जी से शादी के बाद भी वह लोग चुप थे। आरोप लगाया कि चरन सिंह व उसका बेटा शराब पीकर मोहल्ले में गालियां देते थे। वह जाति को आधार बनाकर हमारी बेइज्जती करते थे तो वह मन ही मन रंजिश मानने लगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें