फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एक ही कमरे में पंखे से लटककर देवर-भाभी ने दी जान, पहले महिला फिर सात घंटे बाद लटका युवक, सामने आई ये वजह

Thu, 24 Jul 2025 09:03 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

सुबह करीब 10 बजे पहले 30 वर्षीय महिला ने अपने घर के कमरे में पंखे से लटककर जान दे दी। शाम साढ़े पांच बजे महिला के 25 साल के देवर ने घर के उसी कमरे में उसी पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां इज्जतनगर क्षेत्र के आलोक नगर में बृहस्पतिवार को देवर-भाभी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौका मुआयना कर स्थानीय लोगों से बात की, पता लगा कि दोनों का प्रेम संबंध था। जिसके चलते परिवार में क्लेश रहता था, इसी वजह से दोनों ने कुछ घंटे के अंतराल में जान दे दी।

विज्ञापन

सुबह करीब 10 बजे पहले 30 वर्षीय महिला अपने घर के कमरे में पंखे से लटक गई। परिवार के लोगों ने उसे फंदे से उतारा और अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने महिला के शव को मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन

शाम साढ़े पांच बजे महिला के 25 साल के देवर ने घर के उसी कमरे में उसी पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। जानकारी पर इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है, साक्ष्य जुटाने के साथ ही परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- UP: गैरमर्द के साथ हमबिस्तर थी पत्नी...तभी पहुंचा पति, फिर नग्न हालत में प्रेमी ने लगाई ऐसी दौड़, देखें वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें