फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: निजी अस्पताल में प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने किया हंगामा

Thu, 24 Jul 2025 06:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

आंवला के एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने स्टाफ पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।  
विज्ञापन
मृतका के परिवार की महिलाएं अस्पताल के बाहर बैठीं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के आंवला में अलीगंज बस स्टैंड रोड स्थित निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 23 वर्षीय प्रसूता काजल की मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल स्टाफ मौके से भाग गया। अस्पताल कर्मियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए महिला के परिजनों ने हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को शांत कराकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने अस्पताल के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन


तखा उर्फ सुकटिया निवासी मृतका के पिता श्याम पाल ने बताया कि दो साल पहले बेटी की शादी बदायूं रोड स्थित दिगोई गांव के युवक योगेंद्र के साथ की थी। बेटी गर्भवती थी और उसको पहली संतान होने वाली थी। बुधवार रात बेटी को प्रसव पीड़ा होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालत बिगड़ने पर वहां मौजूद आशा वर्कर कमीशन के लालच में बेटी को निजी अस्पताल ले आई। रात दो बजे ऑपरेशन के बाद प्रसूता ने बेटे को जन्म दिया। जच्चा के पास परिवार की महिलाओं को छोड़कर बाकी लोग गांव लौट आए। 

यह भी पढ़ें- बरेली में किसान की मौत: बेटी ने इंस्पेक्टर के पैरों पर रखा सिर, बोली- मेरे सामने पापा को मार डाला; जानें मामला
विज्ञापन


इसी दौरान जानकारी मिली कि प्रसूता को गलत इंजेक्शन लगा दिया, जिससे वह तड़पने लगी। अस्पताल स्टाफ द्वारा निजी एंबुलेंस बुलाकर प्रसूता को बरेली भेजा जा रहा है। मौके पर जब परिवार के लोग पहुंचे तो देखा कि काजल की मौत हो चुकी है और स्टाफ मौके से भाग गया। परिजनों का आरोप है कि यहां प्रसव के नाम पर उनसे 22 हजार रुपये जमा भी करा लिए गए। मौके पर पहुंचे मृतका के परिजन व रिश्तेदारों ने अस्पताल पर कार्रवाई को लेकर हंगामा भी किया।

विज्ञापन

पहले भी हो चुकी है घटना
दो साल पहले भी इसी अस्पताल में भीमपुर अख्तर नगर गांव निवासी प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया था। मौके पर पुलिस भी पहुंची, पर दोनों पक्षों के बीच राजीनामा हो गया था। उसके अगले दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सीज कर दिया था। बाद में विभागीय सांठगांठ के चलते अस्पताल फिर से संचालित होने लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें