फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा न होने पर विवाहिता से दरिंदगी: देवर और उसके दोस्त ने किया दुष्कर्म, ससुर भी कर चुका शर्मनाक करतूत

Tue, 29 Aug 2023 05:49 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

विवाहिता की शादी को 10 साल हो चुके हैं। उसके कोई बच्चा नहीं हुआ। इसे लेकर ससुराल वाले ताने देते हैं। जनवरी में सास की शह पर देवर और उसके दोस्त ने उसे बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पति को बताया तो उसने घर से निकालने की धमकी दी। 
विज्ञापन
पीड़ित विवाहिता ने बताई आपबीती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में एक विवाहिता को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शेरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने अपने देवर और उसके दोस्त पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि निकाह के बाद उसे कोई बच्चा नहीं हुआ। ससुराल में सास व अन्य लोग उसे ताना देते हैं। 

विज्ञापन


जनवरी 2023 में सास ने उसे नशीला पदार्थ खिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद देवर और उसके दोस्त ने सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला का कहना है कि विरोध करने पर ससुराल वालों ने घर से निकालने की धमकी दी। सोमवार को पीड़ित विवाहिता एसएसपी ऑफिस पहुंची और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

ये भी पढ़ें- जनता से बोले वरुण गांधी: ऐसा न हो कि कोई जय श्रीराम बोले और आप उसे वोट दे दें; गांधी परिवार पर कही ये बात

विज्ञापन

शादी हो चुके हैं 10 साल 

पीड़ित विवाहिता ने बताया कि उसके निकाह को 10 साल हो चुके हैं। उसके कोई बच्चा नहीं हुआ। पीड़िता ने बताया कि बच्चा न होने की कमी उसके पति में है, लेकिन ससुराल वाले उसे ताना देते हैं। उसका उत्पीड़न करते हैं। पीड़िता ने बताया कि एक जनवरी 2023 को सास की शह पर देवर ने अपने दोस्त के साथ उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दोनों ने कमरे में बंधक बनाकर उसकी आबरू लूटी। 
विज्ञापन

विवाहिता का कहना है कि ससुर भी उसके साथ गलत काम करने का प्रयास कर चुका है। इस मामले में जब पति को आपबीती सुनाई तो पति ने उसे पीटकर घर से निकालने की धमकी दी। उसका का कहना है कि डर के चलते वह सब कुछ सहती रही। जब उसका उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो उसने मायके वालों को सबकुछ बताया। जिसके बाद पीड़िता अपने पिता के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची। पुलिस ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें