कछला से गंगाजल लेकर जनपद पीलीभीत के रमपुरा मिश्र इलाके के 770 कावड़ियों के साथ लौट रहे थे। नवाबगंज में बरेली-पीलीभीत हाईवे पर एक बोलरो ने महंत हेमराज को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने महंत को नगर के निजी अस्पताल में कराया भर्ती। इसी बीच आक्रोशित कावड़ियों ने बरेली पीलीभीत हाईवे पर जाम लगा दिया।
सूचना मिलते ही एसडीएम राजीव कुमार शुक्ला सीओ अजय कुमार गौतम, कोतवाल अशोक कुमार कंबोज और विधायक डॉक्टर एमपी आर्य मौके पर पहुंचे। महंत का उपचार कराने के बाद कांवड़ियों को समझाकर जत्था आगे रवाना किया गया। इससे हाईवे के दोनों ओर लंबा जाम लग गया।