फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी भाजयुमो नगर अध्यक्ष को पद से हटाया, पुलिस भी तलाश में जुटी

Wed, 09 Jul 2025 10:19 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक माह पहले भाजयुमो के फरीदपुर नगर अध्यक्ष प्रदीप यादव समेत अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोपी की बातचीत के ऑडियो भी वायरल हुए थे। अब इस मामले में भाजयुमो ने प्रदीप यादव को नगर अध्यक्ष पद से हटा दिया है। उसे पार्टी की सदस्यता से भी बाहर किया जा सकता है। 
विज्ञापन
आरोपी प्रदीप यादव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में अपहरण कर महिला को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पुलिस अधिकारियों के नाम पर पांच लाख रुपये मांगने के मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा फरीदपुर के नगर अध्यक्ष प्रदीप यादव को पद से हटा दिया गया है। प्रदीप को पार्टी की सदस्यता से बाहर करने की भी संस्तुति की गई है। वहीं, पुलिस भी आरोपी प्रदीप की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

 
बरेली निवासी महिला ने एक माह पहले अपने पति के साथ ही भाजयुमो के फरीदपुर नगर अध्यक्ष प्रदीप यादव समेत अन्य लोगों के खिलाफ बंधक बनाकर दुष्कर्म करने की कोशिश सहित अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट कराई थी। इसके बाद महिला ने सोशल मीडिया पर दो ऑडियो भी वायरल किए। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: मानक से ऊंचा ताजिया बनाने वालों पर दर्ज होगी रिपोर्ट, हाईटेंशन लाइन से टकराने पर लगी थी आग
विज्ञापन


एक ऑडियो में प्रदीप यादव पीड़ित महिला से गालीगलौज कर रहा है। दूसरे में वह पीड़ित महिला के पति से बात करता सुनाई दे रहा है। इसमें प्रदीप मुकदमे से नाम निकलवाने के बदले महिला के पति से पांच लाख रुपये मांग रहा है। वह कहता है कि इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता व जनप्रतिनिधि और पुलिस अधिकारियों को भी उनका हिस्सा दिया जाएगा। 

भाजपा नेताओं का करीबी बताया गया प्रदीप 
ऑडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की टिप्पणियां कीं। भाजपा के आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह पर भी प्रदीप की हरकतों को लेकर कटाक्ष किए गए। प्रदीप को उनका करीबी बताकर साथ के फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर कई लोगों ने पोस्ट किए। 

अब भाजयुमो के जिला अध्यक्ष राजू उपाध्याय ने भाजपा के आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह के निर्देश पर प्रदीप यादव को पद से हटा दिया। राजू उपाध्याय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि प्रदीप की हरकतों की वजह से पार्टी की छवि खराब हो रही है।
विज्ञापन

आरोपी की बढ़ीं मुश्किलें 
पद से हटाए जाने के साथ ही आरोपी की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज कर दी गई। उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। इसमें एक गरीब की झोंपड़ी में आग लगाने के साथ ही उस पर बुलडोजर चलवाने का मामला भी सामने आया है। इसका मुकदमा फरीदपुर थाने में ही दर्ज है। उस दौरान उसे जेल भी भेजा गया था।

यह भी पढ़ें- कैफे की आड़ में अवैध धंधा: बरेली में दो सगे भाई कर रहे थे ये काम, असम की महिला ने किया चौंकाने वाला खुलासा

पार्टी सदस्यता खत्म करने की संस्तुति : आदेश
भाजपा आंवला इकाई के जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्रदीप यादव की गतिविधियां संगठन में रहने लायक नहीं है। इसलिए विचार विमर्श के बाद भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजू उपाध्याय ने उसे पद मुक्त किया है। उसकी सदस्यता खत्म करने के लिए पार्टी के बड़े पदाधिकारियों को संस्तुति रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें