मुकेश गंगवार बरेली के नवाबगंज के अहमदाबाद, गौरव वर्मा हरदोई जिले के सेलापुर मल्लावां, चंद्र प्रकाश रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पास तुलसीनगर और दीपक पांडेय लखनऊ में कानपुर रोड पर सेक्टर-सी एलडीए कॉलोनी के रहने वाले हैं। इन लोगों ने कुल 1.31 करोड़ 6,069 रुपये का गबन किया है।
जनसेवा केंद्र से जुड़े तार
इस मामले में सहकारी बैंक के महाप्रबंधक देवेंद्र सिंह ने बताया कि इस घोटाले में फरीदपुर कस्बे का ही कोई जनसेवा केंद्र भी शामिल हो सकता है, जो आरोपी बैंकर्स को आधार व पैन नंबर जैसे दस्तावेज उपलब्ध करा रहा हो।