फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने शिवालयों में किया जलाभिषेक

विज्ञापन
पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के आह्वान पर अपने क्षेत्रों में शिवालयाें में कार्यकर्ताओं ने की पूजा
विज्ञापन

बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को काशी विश्वनाथ धाम के नये और भव्य स्वरूप का लोकार्पण किया। इसी के चलते देशभर के शिवालयों में भगवान शिव के जलाभिषेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर के शिवालयों में भाजपा जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने जलाभिषेक किया। मेयर उमेश गौतम ने शहर के तपेश्वर नाथ मंदिर में जाकर जलाभिषेक और पूजा अर्चना की।
मेयर ने कहा कि आज यह पल पूरे देश के लिए गौरवमयी पल है। यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि हम इन पलों के साक्षी बन रहे हैं। बड़ा बाग मंदिर, गांधीपुरम के शिवालय पर भक्तों ने पूजा-अर्चना, जलाभिषेक कर आरती की। सौरभ जैन ने कहा कि इतिहास के स्वर्णिम युग, काशी की दिव्यता और भव्यता की पुनरावृत्ति होने के हम सब साक्षी बन रहे हैं। इस दौरान मोहन भट्ट, जगत राम वर्मा, अभिषेक गोस्वामी, शोभित सक्सेना, वीरेंद्र गुप्ता, मानव सक्सेना, सुनील शर्मा, मोहित, संदीप अग्रवाल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांके बिहारी मंडल ने शिवशक्ति मंदिर जनकपुरी में काशी विश्वनाथ मंदिर से नरेंद्र मोदी को लाइव सुना। इससे पहले शिवलिंग पर गुलशन आनंद, विक्रम शर्मा, शीतल गुलाटी, रवि रस्तोगी, कुकी अरोड़ा, रेखा श्रीवास्तव, पवन अरोड़ा, नीलम रस्तोगी ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। इसी तरह शहर के अन्य शिवालयों में भाजपा कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधियों ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें