फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक शव का अंतिम संस्कार न करने पर अड़े परिजन

विज्ञापन
मृतक रामलखन के परिजनों से बातचीत करते एडीएम व एएसपी।
विज्ञापन
एडीएम और एएसपी भी धौरहरा पहुंचे, लेकिन परिजन नहीं माने
विज्ञापन

रविवार को नरैनाबाबा गांव में पेड़ लटका मिला था रामलखन का शव
सियासी खेमों की सक्रियता बढ़ने से फिर बवाल की आशंका
धौरहरा। नरैनाबाबा गांव के किनारे गन्ने के खेत में शनिवार की रात कस्बा धौरहरा निवासी रामलखन का शव संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिलने के मामले में रविवार को चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी बवाल पूरी तरह शांत नहीं हुआ है।
सोमवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार नहीं किया और आरोपियों को फांसी देने की मांग करते हुए 50 लाख मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग पूरी होने पर अंतिम संस्कार करने पर अड़े हुए हैं। इससे सोमवार को दिन भर सियासी ड्रामा भी चलता रहा तो वहीं एडीएम संजय सिंह व एएसपी अरुण सिंह भी धौरहरा कोतवाली पहुंचे। कई घंटे रूककर मामले को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली है। शाम तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं पहुंची, जिससे अब मंगलवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

बताते चलें कि रविवार को परिजनों ने रामलखन की हत्याकर शव लटकाने का आरोप लगाते काफी बवाल किया था और शव को कई घंटे तक उतारने नहीं दिया था। आक्रोशित परिजनों सहित भीड़ ने सिसैया-ढखेरवा हाईवे को जामकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए थे। रविवार को दोपहर में एएसपी के पहुंचने के बाद मृतक के पिता की तहरीर पर चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने के बाद शव को उतारा जा सका था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम रविवार की रात में कराकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। सोमवार की शाम को एडीएम संजय कुमार सिंह, एएसपी अरुण कुमार सिंह, एसडीएम धौरहरा धीरेंद्र सिंह, तहसीलदार संतोष कुमार शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक धौरहरा डीपी शुक्ला मृतक के घर पहुंचे। परिजनों से बात कर अंतिम संस्कार कराने के लिए बातचीत की, लेकिन परिजन अपनी मांग पूरी होने तक अंतिम संस्कार न करने पर अड़े रहे। मृतक के घर पहुंचे निघासन विधानसभा के पूर्व विधायक सपा नेता आरएस कुशवाहा ने परिजनों से हर लड़ाई में साथ देने की बात कही। इस दौरान अपना दल एस के जिलाध्यक्ष राजीव पटेल, नगर अध्यक्ष सपा नेत्रप्रकाश मिश्रा, फुरकान सिद्दीकी, राजीव जायसवाल, सुरेंद्र तिवारी, तौकीर खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

परिजन की मांगों से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उनकी मांगों को तुरंत आज ही पूरा किया जाना संभव नहीं है। फिर भी परिजन को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
- डीपी शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक, धौरहरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें