फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की सरकारी खरीद में धांधली: वरुण गांधी बोले- मैं सरकार के आगे हाथ-पैर नहीं जोड़ूंगा, साक्ष्य लेकर कोर्ट जाऊंगा

Fri, 29 Oct 2021 04:52 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

वरुण ने मंडी पहुंचकर ये भी कह दिया कि अगर यह पता लगा कि भ्रष्टाचार है या किसानों के साथ क्रूरता हो रही है तो मैं सरकार के सामने हाथ-पैर नहीं जोड़ूंगा। मैं सीधे साक्ष्य लेकर कोर्ट जाऊंगा और आप सबको मैं गिरफ्तार कराऊंगा।
विज्ञापन
पीलीभीत में वरुण गांधी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धान की सरकारी खरीद में किसानों की दिक्कतें सुनने के बाद पीलीभीत सांसद वरुण गांधी ने शुक्रवार को मंडी समिति परिसर में डिप्टी आरएमओ को किसानों के सामने ही खरी-खरी सुनाई। उन्होंने कहा कि प्रमुख खरीद केंद्रों पर उनका प्रतिनिधि निगरानी करेगा। जो हर चीज को रिकार्ड करेगा। साक्ष्य एकत्र करेगा।

विज्ञापन


वरुण ने यहां तक कहा कि अगर यह पता लगा कि भ्रष्टाचार है या किसानों के साथ क्रूरता हो रही है तो मैं सरकार के सामने हाथ-पैर नहीं जोड़ूंगा। मैं सीधे साक्ष्य लेकर कोर्ट जाऊंगा और आप सबको मैं गिरफ्तार कराऊंगा।

वरुण ने ये भी कहा कि मैंने कुल पांच कांटों का निरीक्षण किया जिसमें से तीन केवल पेपर पर हैं, धरातल पर वह मौजूद नहीं हैं। ये राष्ट्र किसानों की वजह से ही चल रहा है। वो आज भी उसी गरीबी की हालत में हैं। उनकी फसल को गलत कारण देकर खरीदने से इनकार किया जा रहा है। मैं लोगों से पूछना चाहता हूं कि क्यों वो किसानों को 1920 की हालत जैसा देखना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें