अवधेश सिंह का नाम भी करता रहा ट्रेंड
विधायक को थप्पड़ मारने वाले अवधेश सिंह का नाम दिनभर ट्रेंड करता रहा। इन पोस्ट में अवधेश सिंह का नाम हाईलाइट किया गया है। बैंक चुनाव नाम की पोस्ट 24 वें नंबर पर है। 1800 से अधिक लोगों ने पोस्ट की है। इसमें तरह-तरह की बातें लिखी गई हैं।
कई वर्षों से गुपचुप होने वाला अर्बन कोऑपरेटिव बैंक का चुनाव इस बार अखाड़ा बन गया। गाली-गलौज, मारपीट, हंगामा और आरोप-प्रत्यारोप के तीर चले। नामांकन के समय हुए बवाल के बाद प्रशासन की तैयारियों पर सवाल उठने लगे हैं। बैंक के करीब साढ़े 12 हजार शेयर होल्डर हैं, जो अपने मत का प्रयोग करते हुए डेलीगेट और चेयरमैन चुनते हैं।
बुधवार से नामांकन शुरू होने थे। 10 को नामांकन वापसी, 11 को अंतिम सूची का प्रकाशन और चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाना था। इस बार की चुनाव प्रक्रिया अधिसूचना के बाद से ही सुर्खियों में आ गई। मंगलवार को माहौल और गर्म हो गया। आखिरकार बुधवार को बवाल हो गया।