फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भाजपा नेता का अजीबोगरीब बयान- विपक्षियों ने छोड़े सांड, सड़कों पर लोगों की ले रहे जान

Wed, 18 Sep 2019 04:50 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
भाजपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पीलीभीत जनपद के प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक प्रेसवार्ता में अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने ये बयान तब दिया जो जब वो केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियां गिना रहे थे। इस दौरान उन्होंने सबका साथ सबका विकास नारे की तर्ज पर काम किए जाने का दावा भी किया। 

विज्ञापन


मीडिया कर्मियों ने कई मुद्दों पर प्रभारी मंत्री से सवाल किए, इन्हीं सवालों में जब सड़कों पर घूम रहे आवार सांड का मुद्दा उठा तो वह हस्यास्पद बयान दे गए। उन्होंने कहा कि लोगों की जान लेने वाले ये सांड विपक्षियों के छोड़ हुए है। पार्टी को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। 

बता दें कि जहानाबाद के अमरगंज में खेत पर गए 55 वर्षीय किसान श्यामबहादुर की बुधवार को सांड के हमले में जान चली गई थी। इसी को लेकर ये सवाल प्रभारी मंत्री से पूछा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें