फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से बृहस्पतिवार तक बंद रहेगा बिलवा फाटक

विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : istock
विज्ञापन
बरेली। भोजीपुरा और इज्जतनगर स्टेशन के बीच मौजूद बिलवा फाटक मरम्मत के चलते मंगलवार से दो दिसंबर तक बंद रहेगा। फाटक बंद रहने तक यहां से गुजरने वाले वाहन बिलवा बड़ा बाईपास से निकाले जाएंगे।
विज्ञापन

इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि फाटक पर सीमित ऊंचाई के पुल निर्माण का काम प्रस्तावित है। मंगलवार से इसके लिए काम शुरू करना है। सब-वे निर्माण के चलते फाटक को बंद किया गया है। उन्होंने बताया मंगलवार को सुबह छह बजे से ही फाटक पर ट्रैफिक बंद कर दिया जाएगा। निर्माण कार्य बृहस्पतिवार सुबह तक पूरा होने की उम्मीद है। काम पूरा होने के बाद बृहस्पतिवार सुबह छह बजे यहां से ट्रैफिक का आवागमन फिर से शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया डायवर्जन के लिए ट्रैफिक पुलिस की भी मदद ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें