फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: 5.5 मीटर चौड़ा होगा भोजीपुरा-अग्रास मार्ग, वाहनों को मिलेगी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भोजीपुरा-अग्रास मार्ग अभी तक साढ़े तीन मीटर चौड़ा है। इसे साढ़े पांच मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। चौड़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग के मुख्यालय ने मंजूरी प्रदान कर दी है। इससे वाहनों को रफ्तार मिलेगी।कमिश्नर की संस्तुति पर भोजीपुरा से अग्रास होते हुए एनएच 24 में शंखा पुल तक 19.60 किलोमीटर सड़क का अन्य जिला मार्ग योजना में चौड़ीकरण होगा। लोक निमार्ण विभाग के मुख्यालय ने 8 फरवरी को वित्तीय स्वीकृति दी है। इस पर 47 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। सड़क बनने से अभयपुर, गोपालपुर, वीरपुर, सफारी, सोरहा, टिटौली, अगरास, कुरतरा, लोहार नगला, खरसेनी समेत 40 से अधिक गांवोंं के लोगों को सीधे लाभ मिलेगा। नैनीताल रोड से जाने वाले वाहन अब शंखा पुल स्थित दिल्ली हाईवे से जुड़ जाएंगे। श्रीराममूर्ति इंजीनियरिंग कालेज, मेडिकल काॅलेज के छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी। बरसांत में छात्रों व इस सड़क से गुजरने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। आने वाले दिनों में राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन

दस वर्ष से खस्ताहाल है सड़क
फतेहगंज पश्चिमी। अभयपुर से अगरास होते हुए शंखा एनएच 24 तक करीब 19.60 किलोमीटर रोड पिछले एक दशक से खस्ताहाल है। देखकर लगता है कि सड़क में गड्ढे नहीं, गड्ढों के बीच कहीं-कहीं सड़क बची है। दस वर्ष कई बार गड्ढे भरे गए, लेकिन एक माह में ही उखड़ गए। गांव टिटौली निवासी जितेन्द्र श्रीवास्तव, ओमकार, इश्तयाक अंसारी समेत कई ग्रामीणों ने जिलाधिकारी व जनप्रतिनिधियों से रोड निर्माण की गुहार लगाई थी। संवाद

कोट

अभयपुर-अग्रास रोड के चौड़ीकरण की मांग करीब दस वर्षों से क्षेत्रीय जनता द्वारा की जा रही थी। इसके निर्माण से काफी राहत मिलेगी। - विपिन गंगवार, गोपालपुर अजीजपुर।
विज्ञापन

सड़क खस्ताहाल है। देवरनिया नदी का पुल भी जर्जर है। लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। इसके कब्जे हटाए जाएं और सड़क निर्माण के लिए बजट आवंटित किया जाए। - गुरुवचन सिंह, घंघोरा-घंघोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें