फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: बंगाली डॉक्टर की पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दस साल पहले किया था प्रेम विवाह

Sun, 29 Sep 2024 01:40 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली जिले के जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर कला में बंगाली डॉक्टर की पत्नी रेवती विस्वास (32) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह मोहल्ले के लोगों ने शव लटका देखा तो डॉक्टर को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिले के जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर कला में बंगाली डॉक्टर की पत्नी रेवती विस्वास (32) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह मोहल्ले के लोगों ने शव लटका देखा तो डॉक्टर को सूचना दी। घटना की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी जिस पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। शव उतरवाने के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उसकी एक चार साल तो दूसरी छह माह की बेटी है।

विज्ञापन

डॉक्टर नव कुमार विस्वास मूलरूप से थाना जुनावई के गांव दीपानगला की बंगाली कॉलोनी के रहने वाले हैं। उन्होंने करीब दस साल पहले जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर कलां में मकान बना लिया। यहीं वह कई सालों से क्लीनिक चला रहे हैं। उनकी शादी करीब दस साल पहले पीलीभीत में हुई थी। उन्होंने रेवती से प्रेम विवाह किया था।

डॉक्टर नवकुमार विस्वास शनिवार को दुर्गा मां की मूर्ति लेने के लिए कहीं बाहर गए थे, घर पर पत्नी रेवती व दो मासूम बेटियां थीं। रेवती ने रात में फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। रविवार की सुबह जब रेवती का शव फंदे पर लटका देखा तो आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की है। मायके पक्ष व डॉक्टर के आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है। फिलहाल शव जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें