फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मुरादाबाद-दिल्ली, गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर ब्लॉक, आठ ट्रेनें होंगी प्रभावित

Sun, 29 Sep 2024 03:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गोरखपुर-गोंडा रेलखंड में मगहर स्टेशन पर ब्लॉक के कारण एक अक्तूबर को बरेली होते हुए गुजरने वाली बाघ एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनें प्रभावित होंगी। इसके अलावा मुरादाबाद-दिल्ली रेलखंड में ब्लॉक के कारण लखनऊ-आनंद विहार डबल डेकर एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनों को चार घंटे तक देरी से चलाया जाएगा।
विज्ञापन

ब्लॉक के कारण एक अक्तूबर को 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस और 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी। इन ट्रेनों का मनकापुर, बभनान, बस्ती, खलीलाबाद स्टेशनों ठहराव नहीं होगा। 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव मनकापुर, बभनान, बस्ती एवं खलीलाबाद स्टेशनों पर नही रहेगा। इसके अलावा एक अक्तूबर को 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस रास्ते में एक घंटे तक नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
मुरादाबाद-दिल्ली रेलखंड में ब्लॉक के कारण 15910 अवध असम एक्सप्रेस को दो से 23 अक्तूबर तक चार घंटे देरी से चलाया जाएगा। इसके अलावा 12583 लखनऊ-आनंद विहार डबल डेकर एक्सप्रेस, 14315 बरेली-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस और 14311 बरेली-भुज आला हजरत एक्सप्रेस को तीन से 24 अक्तूबर तक 1:30 घंटे तक देरी से चलाया जाएगा।
विज्ञापन


-
गांधीधाम-भुज के बीच आला हजरत एक्सप्रेस निरस्त
बरेली। भुज स्टेशन पर इंटरलॉकिंग काम के कारण 14311/14322 बरेली-भुज-बरेली आला हजरत एक्सप्रेस को गांधीधाम-भुज स्टेशन के बीच निरस्त कर दिया गया है। 28 सितंबर को बरेली से चलकर 29 सितंबर को सुबह 11 बजे भुज पहुंचने वाली 14311 बरेली-भुज एक्सप्रेस को गांधीधाम से भुज के बीच निरस्त कर दिया गया। 29 अक्तूबर को भुज-बरेली आला हजरत एक्सप्रेस भुज के स्थान पर गांधीधाम से चलाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन

डॉ सुनील हरि

डॉ सुनील हरि

डॉ सुनील हरि

डॉ सुनील हरि

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें