सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव करीब एक महीने से अपने भतीजे पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव की कोठी पर रह रहे थे। उनका बेटा आदित्य यादव सपा का उम्मीदवार है। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की ओर से सोमवार को दोपहर उन्हें एक नोटिस दिया गया। जिसमें जिला छोड़ने के लिए कहा गया था। इसके बाद शाम के समय उन्हें पुलिस टीम कासगंज जिले की सीमा तक अपने साथ ले गई और छोड़कर लौट आई।
सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव को जिले के बाहर भेज दिया गया है। निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन है कि चुनाव प्रचार थमने के बाद कोई भी बाहरी व्यक्ति जिले में नहीं रहेगा। इसके तहत उन्हें नोटिस दिया गया था। - आलोक प्रियदर्शी, एसएसपी