थाना निघासन क्षेत्र के गांव बिछुली निवासी 22 वर्षीय रामप्रवेश को दौरा पड़ने की बीमारी थी। शनिवार की रात दौरा पड़ने के कारण वह बड़बड़ाता हुआ पसियनपुरवार पहुंच गया, जहां गांव के राजेश, रविंद्र और कमलेश ने उसे चोर समझकर ललकारा तो रामप्रवेश ने राजेश पर हाथ में पकड़े गन्ने से हमला कर दिया। इस पर तीनों ने मिलकर रामप्रवेश को तब तक पीटा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।
उधर तलाशते हुए परिवार वालों को सुबह उसका शव गांव से करीब दो किलोमीटर दूर नेवाजपुरवा के पास सरयू नदी के किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में भी लिया है।