बहेड़ी के चुरेला गांव में खेत में खुदाई के वक्त धमाका हो गया। इस धमाके में पिता-पुत्र घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में बरेली रेफर कर दिया गया। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और खेत में बम रखा होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
बहेड़ी चुरैला गांव के बाहर नदी किनारे अपने खेत मे इसी गाव के दुरविजय 45व पुत्र टेकपाल रेतीली मिटटी टीले से खोद रहे थे। अचानक फावड़ा लगते ही प्लास्टिक के डिब्बे में रखा बम फट गया। जिसमें पिता पुत्र घायल हो गये।
घटना बहेड़ी थाना क्षेत्र के चुरैला गांव की बताई जा रही है। गांव के बाहर बहगुल नदी किनारे दुरविजय पुत्र महेश सिंह का खेत है। कुछ समय पहले वहां नदी में रेत का खनन होने से रेत का ढेर लगा हुआ था।
दुरविजय सिंह अपने घर में पटान करने के लिए रेत को कई दिनों से उठा रहा था। रविवार की सुबह वह अपने पुत्र टेक सिंह के साथ रेत उठाने पहुंचा।
जब वह फावड़े से बालू उठा रहा था तभी अचानक प्लास्टिक के डिब्बे में रखा बम फट गया। इस धमाके दुरविजय और उसका 23 वर्षीय पुत्र घायल हो गया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।