फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीए ने अवैध निर्माण के सर्वे को तीन टीमें बनाई

Fri, 29 Jan 2016 01:22 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। त्रिशूल एयरबेस की सुरक्षा के बन रहे दबाव के बीच बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने आसपास की छह कालोनियों में अवैध निर्माण चिह्नित करने के लिए इंजीनियरों की तीन टीमें बनाई हैं। ये टीमें एयरबेस के सामने वाली कालोनियों का सर्वे कर अवैध निर्माण चिह्नित करेंगी।
विज्ञापन

डिप्टी सेक्रेटरी अजय कुमार ने तीनों टीमों को प्रतिदिन सुबह 10 बजे से त्रिशूल एयरबेस से 50 मीटर दायरे में आने वाली कालोनियों में अवैध निर्माण चिह्नित करने के लिए सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। पहली टीम में अवर अभियंता हरिओम गुप्ता, जितेंद्र कुमार, मोहनचंद सती, सर्वेयर सुरजीत सिंह और निर्मल चंद यादव, दूसरी टीम में अवर अभियंता अविनाश चंद्र आर्या, पीके वर्मा, पीके सिंह, राजेंद्र सिंह, मानचित्रकार मनोहरपाल सिंह और प्रताप यादव, तीसरी टीम में अवर अभियंता शिव कुमार, आरपी खरे, एसपी पाल, मानचित्रकार अशोक जोशी और वीरेंद्र सिंह को रखा गया है। तीनों टीमें त्रिशूल एयरबेस के आस-पास की छह कालोनियों में मकानों की संख्या, भवन स्वामी का नाम, किरायेदार का नाम, भवन में एक या इससे अधिक रहने वाले सदस्यों के नाम, उनका भवन स्वामी से संबंध, मूल निवासी, तहसील, जनपद, मोबाइल नंबर, भवन मालिक या किरायेदार के पास किस तरह की संपत्ति है और वह कालोनी में कब से निवास कर रहे हैं आदि ब्योरा एकत्र करेंगी। 10 फरवरी को सर्वे की आख्या प्रशासन को सौंपी जाएगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें