फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैदपुर में बसाई जा रही कॉलोनी पर चली बीडीए की जेसीबी

विज्ञापन
बिल्डर पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे ओम साई एनक्लेव के लोग।
विज्ञापन
बरेली। नकटिया में ग्रीन बेल्ट की करीब 40 बीघा जमीन पर आर्यन सिटी के नाम से बसाई जा रही कॉलोनी पर गुरुवार को बीडीए की जेसीबी गरजी। यहां बनाए ए दो फ्लैट, एक कार्यालय और बाउंड्रीवाल को जेसीबी ने ध्वस्त कर दिया। बीडीए ने कॉलोनाइजर के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन

बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह ने बताया कि मोहम्मद गुलाम साबिर सैदपुर बड़ा बाईपास पर आर्यन सिटी के नाम से कॉलोनी बसा रहे थे। यहां ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। अवैध कालोनी पर उप्र नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 के तहत कार्रवाई की गई है। प्राधिकरण के अधीक्षण अभियंता राजीव दीक्षित, सहायक अभियंता अनिल कुमार टीम के साथ मौजूद रहे। बीडीए की टीम ने कॉलोनाइजर के तीन व्यवसायिक भवनों को भी चिह्नित किया है। यह भी अवैध है। बीडीए वीसी ने बताया कि इन पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें