फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मंजिल के अवैध मार्केट पर बीडीए ने चलाया बुलडोजर

विज्ञापन
अवैध निर्माण ढहाती बीडीए की टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

मिनी बाईपास पर बगैर नक्शा पास कराए ही किया जा रहा था निर्माण

बरेली। मिनी बाईपास पर बगैर नक्शा मंजूर कराए ही बनाए जा रहे दोमंजिला मार्केट को बीडीए ने बुलडोजर चलवाकर गिरा दिया। इससे पहले बीडीए की ओर से नोटिस जारी किया गया था लेकिन इसके बावजूद न निर्माण रोका गया और न ही नक्शा मंजूर कराने के लिए आवेदन किया गया।
विज्ञापन

बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि मिनी बाईपास पर अंकुर अग्रवाल पुत्र विष्णु अग्रवाल ने बिना नक्शा पास कराए मार्केट का निर्माण शुरू करा दिया था। बीडीए की ओर से उन्हें नोटिस दिया गया लेकिन इसके बाद भी निर्माण नहीं रोका गया। मंगलवार को उप्र नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम-1973 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राधिकरण की प्रर्वतन टीम ने मार्केट में बनी दुकानें ध्वस्त कर दीं। सूत्रों के मुताबिक यह अवैध निर्माण न गिराने के लिए बीडीए कार्यालय में कई सिफारिश भी पहुंचीं। कुछ नेताओं के अलावा दूसरे जिलों में तैनात अधिकारियों ने भी बीडीए के अधिकारियों से कार्रवाई टालने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें