फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर गार्डन में सड़क चौड़ीकरण का काम लोगों ने रुकवाया

विज्ञापन
लोगों से बातचीत करते स्मार्ट सिटी के अधिकारी और अन्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बरेली। स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर के एबीडी एरिया रामपुर गार्डन में सड़क चौड़ीकरण काम शुरू हो गया है। इससे लोगों की दिक्कतें भी बढ़ने लगी हैं। बुधवार को कुछ लोगों ने खोदाई का काम रुकवा दिया। उनका कहना है कि बिना प्लानिंग के काम किया जा रहा है। खबर मिलने पर स्मार्ट सिटी के अधिकारी मौके पर पहुंचे, तब दोबारा काम शुरू हो सका।
विज्ञापन

सड़क खोदाई से हो रही दिक्कतों के चलते लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। बुधवार को रामपुर गार्डन में खोदाई के दौरान लोगों ने पार्षद राजेश अग्रवाल को मौके पर बुलाया। राजेश ने काम बंद करा दिया और स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को सूचना दी। इस पर स्मार्ट सिटी के वरिष्ठ महाप्रबंधक भूपेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने ठेकेदार को प्लानिंग के साथ काम करने के निर्देश दिए। कहा, खोदाई के बाद मिट्टी के ढेर या बजरी सड़क किनारे न छोड़ें। जिस हिस्से में खोदाई की है, वहां काम पूरा करने के बाद ही आगे खोदाई करें।
वरिष्ठ महाप्रबंध ने बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत काम करने वाले सभी ठेकेदारों को निर्देश दिए गए हैं कि आमजन को किसी तरह की दिक्कत न होने दें। काम का समय-समय पर निरीक्षण भी किया जाएगा। रामपुर गार्डन में ठेकेदार और लोगों को समझाकर काम शुरू करा दिया गया है। इधर, पार्षद राजेश अग्रवाल का कहना है कि जब तक प्लानिंग के साथ काम नहीं होगा, वह कोई काम नहीं होने देंगे। नगर निगम ने सारे काम एक साथ शुरू करा दिए हैं, इससे लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें