फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीए ने अवैध निर्माण ढहाए, 30 करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त कराई

विज्ञापन
रामगंगा नगर में बीडीए ने ढहाए अवैध निर्माण। विज्ञप्ति
विज्ञापन
बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने बृहस्पतिवार को अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया। रामगंगानगर आवासीय योजना की जमीन पर कब्जा कर कराए गए 28 अवैध निर्माण ध्वस्त किए। खाली कराई गई जमीन की कीमत बीडीए ने 30 करोड़ रुपये आंकी है।
विज्ञापन

बीडीए डोहरा रोड पर रामगंगानगर आवासीय योजना के तहत कॉलोनियां विकसित कर रहा है। सैकड़ों लोगों को यहां आवास और प्लॉट दिए जा रहे हैं। साथ ही सरकारी विभागों को भी बीडीए ने यहां जमीन दी है। यहीं पर बीडीए अपना कार्यालय बना रहा है। इस योजना की कुछ जमीन पर दर्जनों लोगों ने कब्जा कर लिया था। वर्षों से यह कब्जा चला आ रहा था। बीडीए ने कब्जेदारों को ऑफर दिया कि वे जमीन खाली कर दें तो उन्हें सस्ती दरों पर किस्तों में प्लॉट उपलब्ध करा दिए जाएंगे। कुछ लोगों ने इस ऑफर को स्वीकार किया लेकिन 28 से अधिक कब्जेदारों ने इसे ठुकरा दिया।
सोमवार को बीडीए सचिव योगेंद्र कुमार के नेतृत्व में अधीक्षण अभियंता राजीव दीक्षित, अधिशासी अभियंता आशू मित्तल आदि बुलडोजर लेकर रामगंगानगर आवासीय क्षेत्र में पहुंचे। वहां पक्के अवैध निर्माणों को बुलडोजर से ढहा दिया गया। बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि अवैध कब्जेदारों ने वर्ष 2004 में जमीन पर कब्जा कर फर्जी बैनामा करा लिया था। बीडीए की टीम ने अवैध निर्माण गिरा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें