फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गला दबाकर की गई थी बीसीए के छात्र की हत्या, 10 मार्च को तालाब में मिला था शव

Sun, 12 Mar 2023 11:39 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बीसीए का छात्र लोकेश तीन मार्च की शाम घर से दोस्त से मिलने की बात कहकर साइकिल से निकला था। इसके बाद से उसका पता नहीं लगा। 10 मार्च को उसका शव तालाब में मिला था।  
विज्ञापन
लोकेश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के जगतपुर निवासी छात्र लोकेश की हत्या गला दबाकर की गई थी। पोस्टमार्टम में इसकी पुष्टि के बाद पुलिस ने मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ा दी है। छात्र के दोस्तों पर ही शक है, हालांकि प्रारंभिक पूछताछ में कोई नतीजा नहीं निकला है।

विज्ञापन


जगतपुर में काली माता मंदिर के पास रहने वाले पान सिंह का बेटा 18 वर्षीय लोकेश तीन मार्च की शाम घर से दोस्त से मिलने की बात कहकर साइकिल से निकला था। इसके बाद से उसका पता नहीं लगा। दस मार्च को लोकेश का शव खुर्रम गौंटिया के पास तालाब में मिला। शव से कुछ दूरी पर उसकी साइकिल पड़ी थी।

परिजनों ने किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी, लेकिन दोस्तों पर ही संदेह जताया था। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। लोकेश की जीभ बाहर निकली हुई थी। परिवार ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि हत्या की वजह को लेकर असमंजस की स्थिति है। पुलिस दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है, अभी कोई नतीजा नहीं निकला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल से ही मिलेगा सुराग

किसी शख्स ने बेहद होशियारी से लोकेश की हत्या की है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में वह अकेला ही साइकिल पर जाता दिखा है। उसका मोबाइल भी घर पर ही रखा था। वह अकेला वहां क्यों गया, इसकी जांच की जा रही है। उसके मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली जा रही है। व्हाट्सएप पर कुछ संदेश डिलीट किए गए हैं। एक नंबर पर लोकेश की ओर से लिखा हुआ है कि मैसेज गलती से चला गया। कुछ लोगों का कहना है कि वह कुछ दिन से सहमा हुआ रह रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें