अपहरणकर्ता ने उसे फिरौती की रकम के साथ बहगुल नदी के पुल पर बुलाया था। थाना कटरा पुलिस व एसओजी की टीम ने सुबह 09.45 बजे बुलेट से आए दोनों अपहरणकर्ताओं को पकड़ लिया। पुलिस ने संजीव के दोस्त गुरशान सिंह निवासी गांव कथौला बेनीराम थाना भोजीपुरा और मंगेश यादव उर्फ छोटू निवासी ग्राम नवदिया कल्याणपुर थाना फरीदपुर को गिरफ्तार कर लिया।
फिरौती की पहली किस्त में ले लिए 40 हजार रुपये
पुलिस ने अपह्रत संजीव कुमार त्यागी उर्फ संजू को भी बरामद कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि संजीव ने परिवार से रुपये ऐंठने के लिए अपने अपहरण की साजिश रची थी। फिरौती की पहली किस्त 40,000 रुपये ले भी लिए थे। संजीव ने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करना चाहता था। उसने नौकरी का प्रयास किया, लेकिन कहीं लगी नहीं।
तब उसने सोचा कि वह व्यापार करेगा। व्यापार के लिए ही उसने अपने अपहरण की कहानी गढ़ी थी। लालच देकर दोस्तों को भी साथ मिला लिया था। सीओ तिलहर अमित चौरसिया ने बताया कि षड़यंत्रकर्ता और उसके दोस्तों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फिरौती के 36 हजार 500 रुपये बरामद हो गए हैं।