फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: व्हाट्सएप नंबर पर मिली सूचना, पुलिस ने पकड़े तीन आरोपी, शराब और गांजा बरामद

Wed, 23 Oct 2024 04:55 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एसएसपी अनुराग आर्य ने अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए जो व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, उसका असर दिखने लगा है। सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 
 
विज्ञापन
आरोपी हसीन झाड़, शादाब कुरैशी और सचिन ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में एसएसपी द्वारा जारी व्हाट्सएप नंबर पर मिली सूचना के बाद इज्जतनगर थाना पुलिस ने दबिश देकर बड़ी बिहार बीडीए कालोनी निवासी शादाब कुरैशी और कर्मचारीनगर के सचिन ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। इनकी स्कूटी से पुलिस ने साढ़े तीन सौ ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस के मुताबिक ये दोनों नशे के आदी हैं। अपने शौक पूरा करने के लिए गांजा, स्मैक को थोक में खरीदकर कर फिर पुड़िया बनाकर हाईवे पर ट्रक चालकों बेचते थे।

विज्ञापन


इसी नंबर पर मिली एक और सूचना के आधार पर किला थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को शराब के 15 देसी पव्वों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने कम्पोजिट विद्यालय जसौली के पास से हसीन झाड़ निवासी मोहल्ला जखीरा को पकड़ा। उससे अवैध देसी शराब बरामद हुई है। थाना किला में आबकारी अधिनियम के तहत पंजीकृत कर अभियुक्त हसीन झाड़ के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 

Trending Videos
विज्ञापन

एसएसपी ने जारी किया है ये नंबर 
जिले में अपराध पर लगाम लगाने के लिए एसएसपी अनुराग आर्य ने नया प्रयोग किया है। उन्होंने व्हाट्सएप नंबर 9917020009 जारी किया है। एसएसपी ने बताया कि जुआ, सट्टा, पशु तस्करी, अवैध शस्त्र व कारतूस के संबंध में, अवैध शराब व मादक पदार्थों की बिक्री के संबंध में, इनामी बदमाशों की लोकेशन या अन्य गतिविधियों के बारे में लोग इस नंबर पर सूचनाएं दे सकेंगे। शिकायत के साथ साक्ष्य के तौर पर लोग मेसेज, ऑडियो, वीडियो या दस्तावेज भेज सकते हैं। 

एसएसपी सीधे इस नंबर को संचालित करने वाली पुलिस टीम से जुड़े रहेंगे और तथ्यात्मक शिकायतों पर जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जो लोग पहचान खुलने के डर से अधिकारियों के पास या थाने नहीं जाना चाहते, उनके लिए भी सहूलियत दी गई है। उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी और ऐसे मामले में पुलिस अपने स्तर से ही कार्रवाई कर देगी। एसएसपी ने लोगों से अपील की है कि वह इस हेल्पलाइन नंबर का उपयोग करें और अपराध व अपराधियों के बारे में निडर होकर सूचना दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें