फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में बरेली के युवक की मौत: पिता बोले- बेटे को फुसलाकर ले गई थी पड़ोसन, हत्या का लगाया आरोप

Fri, 23 Feb 2024 03:18 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

गुजरात पुलिस युवक का शव लेकर बृहस्पतिवार को बरेली पहुंची। पुलिस के मुताबिक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर जांच की मांग की है। 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात में बरेली के युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। गुजरात पुलिस बृहस्पतिवार को उसका शव लेकर बरेली पहुंची। मृतक के परिजनों ने महिला समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने शुक्रवार को एसएसपी दफ्तर में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


सुभाष नगर के अंगुरी टांडा निवासी अरशद के मुताबिक उनका 22 वर्षीय बेटा शब्बू खां खेतीबाड़ी करता था। दिसंबर में पड़ोस की विवाहिता उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई। एक दिन पहले ही बेटे की मौत होने की सूचना मिली। उन्हें शक है कि महिला और उसके साथियों ने शब्बू की हत्या की है। 

अरशद अपनी पत्नी के साथ शुक्रवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने प्रार्थनापत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, पुलिस का कहना है कि मामला फंदा लगाकर आत्महत्या का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें