पीलीभीत की महिला सिपाही से रोडवेज बस में छेड़छाड़ के मामले में नवाबगंज पुलिस ने मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस इस मामले में दो दिन से टालमटोल कर रही थी। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।
यह घटना शुक्रवार रात की है। बरेली सेटेलाइट से ड्यूटी पर पीलीभीत जाते समय रोडवेज बस में कुछ शोहदों ने महिला सिपाही से छेड़छाड़ की थी। इसके बाद महिला आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराने का प्रयास कर रही थी लेकिन पुलिस इस मामले में ढिलाई बरत रही थी। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश करके जेल भेजा जाएगा।