फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 'एचआर से अश्लील बातें करता है पति, कई लड़कियों से संबंध', विवाहिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Fri, 21 Nov 2025 10:55 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली की रहने वाली महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका आरोप है कि पति के कंपनी की एचआर समेत कई लड़कियों से संबंध हैं। महिला के पास इसके सबूत भी हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में एक महिला ने इज्जतनगर थाने में नोएडा निवासी पति व ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने पति के दूसरी लड़कियों से संबंध रखने और ससुराल वालों पर दहेज मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

 
महिला ने इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह को बताया कि उसकी शादी ग्रेटर नोएडा निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद सास, ननद और पति दहेज में 20 लाख रुपये मांगने लगे। पति मायके का मकान बेचकर हिस्सा लाने का दबाव डालने लगा। जिस कंपनी में पति नौकरी करता था। कंपनी की एचआर से उसके संबंध हैं। एचआर से वह अश्लील बातें करता था। 
 
महिला मित्र के साथ होटल में ठहरा था पति 
महिला ने इसका विरोध किया तो उससे बातचीत बंद कर दी। वह कंपनी के काम से उदयपुर गया तो वहां होटल में एक महिला मित्र के साथ ठहरा था। महिला के पास इसका वीडियो भी है। विवाहिता ने वीडियो कॉल के जरिये संपर्क किया तो पति ने उसे पहचानने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


पत्नी ने इसका विरोध किया तो सास ने उससे झगड़ा किया। इससे परेशान होकर महिला बरेली चली आई। यहां उसने आरोपी पति व ससुरालवालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी: पड़ोसी पर छेड़खानी की रिपोर्ट कराई दर्ज
फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बृहस्पतिवार को पड़ोस के ही एक व्यक्ति के खिलाफ घर में घुसकर छेड़खानी करने की तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि महिला ने तहरीर देकर बताया कि बुधवार रात में वह घर में अकेली थी।

तभी पड़ोस का एक युवक उसके घर में घुस आया और छेड़खानी करने लगा। विरोध पर आरोपी भाग गया। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर एक व्यक्ति के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की गई है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें