सूचना पर पहुंचे पदाधिकारियों ने घेरा जिम
जिम से बाहर निकलकर भाई ने विश्व हिंदू परिषद और हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों को अपने साथ हुई मारपीट की जानकारी दी। इस पर दुर्गेश गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और परिवार के साथ सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। हंगामे की जानकारी पर इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह पुलिस के साथ पहुंचे। इस बीच भीड़ ने एक बाइक तोड़ दी।
पुलिस ने जब जाम खुलवाने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारी और भड़क गए। स्थिति बिगड़ने पर इज्जतनगर थाना प्रभारी ने आसपास के थानों से फोर्स बुलाकर इलाके को घेरे में ले लिया। रात साढ़े नौ बजे एसपी सिटी मानुष पारीक और सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने लोगों को समझाकर रास्ता खुलवाया। फिर युवती व परिजनों को लेकर पुलिस इज्जतनगर थाने पहुंची।
यह भी पढ़ें- Video: ब्रेनवॉश कर अमरीश गोस्वामी को बनाया रजा, मांस खिलाकर पढ़वाया कलमा; साइबर ठगी में किया इस्तेमाल
जिम मालिक को पकड़ा, शोएब के घर दी दबिश
एयू फिटनेस जिम का मालिक अभय उपाध्याय भी युवती के भाई को पीटने वालों में शामिल था। पुलिस ने भीड़ का गुस्सा शांत करने के लिए अभय को हिरासत में ले लिया। उसे जीप में बैठाकर टीम ने शोएब के घर दबिश दी, लेकिन वह वहां भी नहीं मिला। पता लगा कि अभय उपाध्याय युवती के परिवार का परिचित है और उसे शोएब से उसके संबंधों की पूरी जानकारी थी। युवती का पति व भाई कई बार युवती के बारे में उससे पूछताछ भी कर चुके थे, लेकिन वह शोएब की दोस्ती में जानकारी छिपाता रहा। अब उसका नाम भी रिपोर्ट में शामिल किया जा रहा है।
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि गुरुग्राम में युवती की गुमशुदगी दर्ज है। अब बरेली में हुए घटनाक्रम को लेकर यहां परिवार ने तहरीर दी है। उसके आधार पर रिपोर्ट लिखी जा रही है। युवती मिल गई है। उसकी सुपुर्दगी के बारे में हरियाणा पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
संबंधित वीडियो