फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly Weather: नहीं निकली धूप, नश्तर सी चुभ रही शीतलहर, तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसम, फिर बारिश के आसार

Sat, 30 Dec 2023 09:43 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के लोगों को फिलहाल कड़ाके की ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। शनिवार सुबह कोहरे से राहत मिली तो आसमान में बादल छा गए। शीतलहर नश्तर सी चुभ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। 
विज्ञापन
बरेली में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में बीते तीन दिन से कड़ाके की ठंड का सितम सह रहे शहरवासियों को शनिवार को भी राहत नहीं मिली है। हालांकि कोहरा जरूर छटा है, लेकिन अब आसमान में बादल छा गए हैं। शीतलहर चलने से ठिठुरन बरकरार है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई है। इससे पूर्व शुक्रवार को धूप घने कोहरे में छिपी रही। दृश्यता सौ मीटर तक सिमट गई। रात में दृश्यता 10 मीटर से कम दर्ज हुई। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार दिनभर घने कोहरे में कैद रहने के बाद शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। लोगों की सुबह आंख खुली तो घना कोहरा छाया हुआ था। इससे वाहनों की रफ्तार थम गई। वाहन चालकों को हेडलाइट व इंडिकेटर जलाकर चले। सुबह 10 बजे के बाद आसमान साफ हुआ, लेकिन तेज धूप नहीं हो सकी पर दृश्यता सौ मीटर पहुंची।

ठंड से बचाव के प्रयास बेअसर रहे। जो जहां था ठिठुरता नजर आया। ठंड से बचाव के इंतजाम नाकाफी रहे। लोग अलाव जलाकर ठंड से बचते नजर आए। अधिकतम पारा तीन डिग्री गिरावट के बाद 14.5 डिग्री और न्यूनतम 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

विज्ञापन

ऑरेंज अलर्ट : हवा बदलेगी दिशा
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक शनिवार देर शाम हवा का रुख उत्तरी होने के आसार हैं। इससे शहर समेत रुहेलखंड क्षेत्र में ठंड बढ़ेगी। 48 घंटे तक कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है। दृश्यता शून्य रहेगी। सुबह 11 बजे के बाद ही हल्की धूप निकलेगी। उत्तरी हवा चलने से दिन व रात का तापमान और गिरेगा, जिससे ठंड और बढ़ेगी। 

पूर्वानुमान : चार जनवरी से पहले होगी बारिश
विशेषज्ञ के मुताबिक जम्मू कश्मीर में शनिवार से फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जो पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा से चल रही हवा से 31 दिसंबर से चार जनवरी के बीच हिमाचल की तलहटी में पहुंचेगा। इससे रुहेलखंड क्षेत्र में अनुकूल माहौल बनने पर बारिश के आसार हैं। बारिश के बाद कोहरे के कहर से निजात मिलेगी, लेकिन शीतलहर हावी होने से ठंड बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

मुंबई की फ्लाइट हुई निरस्त, यात्री परेशान
घने कोहर से एयरपोर्ट पर दृश्यता शून्य होने से विमान उतरने के लिए सिग्नल नहीं मिल रहे थे। लिहाजा, मुंबई से बरेली आ रही फ्लाइट उड़ान नहीं भर सकी। इधर, फ्लाइट निरस्त होने की सूचना एयरलाइंस की ओर से यात्रियों को मेसेज, मेल के जरिये दी गई। फ्लाइट में बरेली आने वालों की तादाद 142 रही। निरस्त होने के बाद यात्रियों ने आगे की तिथि के लिए बुकिंग की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें