इन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट
मौलाना तौकीर रजा, मोहम्मद आजम, फरहत खान, मोईन खान, उमेद, मुस्तकीम, अरवाज, नाजिम रजा खां, मोहसिन, शाकिब, रफीक, जैनुल, तौहीन, फैसल, मोबीन, सुबहान, ताजिम, अरशद, शमशाद, इदरीश (शाहजहांपुर), इकबाल (शाहजहांपुर), शान उर्फ अब्दुल रहमान, मोहम्मद नदीम, रिजवान, अमान, नदीम, अफजाल बेग, नफीस, फरहान रजा खां, मुनीर इदरीशी, सफीले अहमद, आरिफ, अनीस सकलैनी, मोईन, फैजुल नबी, कलीम खां, मोबीन।
कुल 12 मामलों में 10वीं चार्जशीट, 100 से ज्यादा आरोपी
शहर में बवाल को लेकर 26 सितंबर को बारादरी, कोतवाली, प्रेमनगर, किला और कैंट थानों में 10 मामले दर्ज किए गए थे। बाद में दो और मामले दर्ज किए गए। पुलिस अब तक मुख्य 10 मामलों में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इनमें 100 से ज्यादा आरोपी हैं। 87 आरोपी जेल में हैं। दो मामलों में विवेचना अभी चल रही है।
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि शहर में हुए बवाल के 10 मामलों में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। बारादरी थाने के एक मामले में शुक्रवार को माौलाना तौकीर रजा समेत 38 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। आरोपियों में एक बाल अपचारी भी है।